फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five day Kumkumarchan Mahayagya was performed as per rituals on fourth day also

'आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है', कुमकुमार्चन महायज्ञ में बोले असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

Thu, 24 Oct 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

बौद्धिक सत्र में सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान ने कहा कि सबको अच्छे कर्म करने चाहिए और देश निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि महायज्ञ युवा पीढ़ी को देश निर्माण से जोड़ेगा।

विज्ञापन
Five day Kumkumarchan Mahayagya was performed as per rituals on fourth day also
बौद्धिक सत्र का शुभारंभ करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज के जन्मशताब्दी समारोह पर विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ चौथे दिन भी पूरे विधि-विधान से आयोजित हुआ। जिसमें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति आर महादेवन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बौद्धिक सत्र का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदप्रयासों से ही आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करनी है। यह महायज्ञ देश की तरक्की के लिए कारगर प्रयास है।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि संत समाज की जिम्मेदारी भारत माता को संवारने की है। देश के नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया में हमारा मान बढ़ा है। इस महायज्ञ में पांच दिनों तक सुहासिनी महिलाओं, युवाओं, छात्रों के द्वारा श्री ललिता सहस्त्रनाम के 1000 मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ किया जा रहा है। कुमकुम के द्वारा माता ललिता का अर्चन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान ने कहा कि सबको अच्छे कर्म करने चाहिए और देश निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि महायज्ञ युवा पीढ़ी को देश निर्माण से जोड़ेगा। महायज्ञ में भारत सरकार की संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार हमारी संस्कृति के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास कर रही है। युवा पीढ़ी की जिम्मेवारी है सनातन के ध्वज को हिमालय की ऊंचाई से ऊपर ले जाने की।


वहीं सांसद नीरज शेखर ने कहा कि लंबे समय तक कुछ लोगों ने सनातन के खिलाफ काम किया अब नहीं कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि भारत का मूल सनातन ही है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम देश के नवनिर्माण के प्रणेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद केसी त्यागी, वीरेंद्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed