फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five Bangladeshi miscreants arrested after police encounter in Delhi

मुठभेड़ के बाद धरे 5 बांग्लादेशी बदमाश, गोलीबारी में दो घायल

Sat, 24 Nov 2018 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Five Bangladeshi miscreants arrested after police encounter in Delhi
बांग्लादेशी बदमाश - फोटो : कुमार संजय, अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात दक्षिण पूर्व दिल्ली के तैमूर नगर में मुठभेड़ हुई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए, जबकि एक हवलदार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जुलाई में प्रीत विहार में एक एएसआई को इन्होंने ही गोली मारी थी। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में डकैती और लूटपाट के 10 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान फारुख, कबीर, जाकिर, इंदादुल और असलम  के रूप में हुई है। इनसे तीन तमंचे, पांच कारतूस और तीन खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 26 जुलाई की ये बदमाश प्रीत विहार में लूटपाट करने गए तो एएसआई लोकेश कुमार ने एक को पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था।

परिवार की महिलाओं से करते थे दुष्कर्म

उसने बताया कि गैंग का सरगना फारुख है।  एसीपी पंकज सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को शुक्रवार रात फारुख और अन्य बदमाशों के तैमूर नगर में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोली चला दी। 

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि ये राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, यूपी और गोवा में सौ से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। जिस घर में डकैती करते थे, उस परिवार की महिलाओं से दुष्कर्म करते थे, ताकि शर्मिंदगी की वजह से वे पुलिस को शिकायत नहीं करें।

अब तक की जांच में दिल्ली और एनसीआर में दस वारदात का खुलासा हुआ है, लेकिन किसी में भी पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। वारदात करने के बाद ये बांग्लादेश भाग जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed