{"_id":"69971da81426a90a9608b6d2","slug":"five-arrested-for-attacking-shops-with-knives-and-axes-in-bawana-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-124751-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बवाना में दुकानों पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पांच पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बवाना में दुकानों पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पांच पकड़े
विज्ञापन
-सभी दुकानदार आरोपी के रिश्तेेदार, उनके दुकान खोले जाने से थे नाराज, हमले की फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बवाना जेजे कालोनी में एक नाबालिग की हत्या का बदला लेने के लिए उसके दोस्तों ने आरोपी के रिश्तेदारों की दुकान पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया था। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपी के नाबालिग या फिर बालिग होने की जांच कर रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 8 फरवरी को उनके नाबालिग दोस्त की हत्या हुई थी। हत्या के अभी कुछ ही दिन हुए हैं, इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के रिश्तेदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। जिससे नाराज होकर उनलोगों ने दुकानों पर हमला किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कई चाकू बरामद किए हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने बवाना जेजे कालोनी स्थित झंडा चौक के पास दुकानों पर हमला किया था।