फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five accused arrested for firing at builder's house in Delhi

Delhi: बिल्डर के घर गोलियां चलाकर 20 लाख की रंगदारी मांगने की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 10:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस व स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, तमंचा, 12 कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।
 

विज्ञापन
Five accused arrested for firing at builder's house in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने आनंद पर्वत में बिल्डर के घर पर गोलियां चलाकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने की गुत्थी को सुलझा लिया है। स्थानीय पुलिस व स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, तमंचा, 12 कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ राघव (30), अश्विनी (30), मनीष उर्फ नीरज उर्फ गंजा (24), मोनू उर्फ वीरा उर्फ महेश (26) और योगेश उर्फ टक्कल (30) के रूप में हुई है। योगेश प्रसाद नगर थाने का घोषित बदमाश है। आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल और अश्विनी को अपराध शाखा एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने अपने केस में दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। रंगदारी मांगने की साजिश योगेश और दोस्त मोनू ने रची थी। 

विज्ञापन

 

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे स्कूटी सवार मोनू व नीरज ने आनंद पर्वत के मिलिट्री रोड पर बिल्डर विरमानंद के घर पर कई गोलियां चलाईं थीं। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि एक माह पहले राघव ने उससे प्रोटेक्शन मनी मांग थी। इसके अलावा 17 जुलाई को भी कुछ लोगों ने कॉल कर 20 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पता चला कि दो आरोपियों को अपराध शाखा ने पकड़ लिया है। पूछताछ हुई तो मनीष, मोनू और योगेश के नाम का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed