{"_id":"59cdf4a74f1c1bd8538b4efa","slug":"first-year-b-tech-student-of-galgotias-college-in-noida-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में रैगिंग से परेशान बीटेक छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में रैगिंग से परेशान बीटेक छात्र ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई करने वाले छात्र के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि छात्र ने रैगिंग से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्रों द्वारा लगातार हो रही रैगिंग से परेशान हो आखिर आत्महत्या कर ली। मृत छात्र के अभिभावकों का आरोप है कि जब से उनके बेटे ने कॉलेज ज्वॉइन किया था उसके सीनियर लगातार रैगिंग के नाम पर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस मामले में कोई भी छात्र या टीचर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन