{"_id":"5e278bf18ebc3e4b2e5e23f3","slug":"first-time-record-breaking-nomination-for-delhi-assembly-1473-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: पहली बार रिकॉर्ड तोड़ नामांकन, 1473 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: पहली बार रिकॉर्ड तोड़ नामांकन, 1473 प्रत्याशी
Wed, 22 Jan 2020 05:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड तोड़ नामांकन हुआ है। दिल्ली के पहले विधानसभा चुनाव 1952 को छोड़ दिया जाए तो बीते 27 वर्ष में कभी भी इतने पर्चे दाखिल नहीं हुए। मंगलवार रात 10 बजे तक चुनाव आयोग के पास 1473 नामांकन पत्र दर्ज हुए। देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती चलती रही। आयोग के अनुसार नामांकन पत्र की संख्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
वर्ष 1952 में करीब 400 नामांकन दाखिल हुए थे। इसके बाद से विधानसभा भंग रही है और फिर 1993 में विधानसभा चुनाव हुआ। उस वक्त सबसे ज्यादा 1316 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसके बाद से 2015 के चुनाव तक इतने नामांकन पत्र कभी दाखिल नहीं हुए। 2008 में नई दिल्ली को विधानसभा बनाया गया था। 2008 के बाद से 2013 और 2015 के चुनाव में यहां 25 से ज्यादा नामांकन कभी नहीं हुए, लेकिन इस बार करीब 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। सबसे ज्यादा मंगलवार को 66 पर्चे जमा हुए।
विज्ञापन
दिल्ली की 70 विधानसभाओं के लिए आगामी 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 21 जनवरी तक ही नामांकन होने थे। अब 24 जनवरी तक नाम वापस लेने का आयोग ने समय दिया है। 24 जनवरी की शाम को ही आयोग दिल्ली चुनाव के अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली सीट पर नामांकन की स्थिति
साल नामांकन
2008 25
2013 24
2015 23
2020 96
27 साल में ऐसे टूटा नामांकन का रिकॉर्ड
साल नामांकन पुरुष महिला
1993 1316 1257 59
1998 1052 977 75
2003 1001 897 104
2008 1134 1000 134
2013 1120 964 156
2015 935 790 144
2020 1473 --- ---