फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first session of the Delhi Assembly begin from Monday

Delhi Assembly Session : विधानसभा का पहला सत्र आज से, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट; पहली बार LG का संबोधन

Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
सार

25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
first session of the Delhi Assembly begin from Monday
सीएम रेखा गुप्ता और आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की। 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

विज्ञापन

लवली दिलाएंगे शपथ
सोमवार को सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा। इस पद के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे एलजी
25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग की 14 रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कई रिपोर्ट 2016 से पेंडिंग हैं जिनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मसले हैं। विशेष रूप से इन रिपोर्ट में दिल्ली के आबकारी विभाग से जुड़े तथ्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें शराब घोटाले के आरोपों की संभावना है। इसके अलावा, डीटीसी, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक अंडरटेकिंग्स से जुड़ी रिपोर्ट भी पेंडिंग हैं।

विज्ञापन

जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि जनता की जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकार ने किया है, उसका हिसाब उन्हें अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा। अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है। सरकार का एक ही एजेंडा है दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले ही सदन में सीएजी रिपोर्ट को पटल पर रखा जाएगा।

आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष
आप ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है। इसका फैसला रविवार को विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक कुलदीप कुमार और जनरैल सिंह ने इसका समर्थन किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed