{"_id":"18cd8201e6a61bb6302267b6dc537211","slug":"first-pollythin-ward-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में बनेगा पहला पॉलिथीन फ्री वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में बनेगा पहला पॉलिथीन फ्री वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा वार्ड-32 को पॉलिथीन फ्री वार्ड बनाया जाएगा। इस कार्य की शुरूआत 9 फरवरी को सेक्टर-56 हुडा मार्केट से की जाएगी।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश, वार्ड-32 के पार्षद महेश दायमा, नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर तथा स्वयंसेवी ओशो कालिया ने पॉलिथीन फ्री गुडग़ांव पोस्टर की लॉन्चिंग की।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में वार्ड-32 को चुना गया है।
अभियान की जिम्मेदारी नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर को सौंपी गई है। स्वच्छता सलाहकार नागरिकों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करेंगे तथा पॉलिथीन का उपयोग व बिक्री करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर उनका चालान भी करेंगे।