{"_id":"578e81084f1c1b217fc4bc2c","slug":"first-look-at-the-elevated-metro-pier-cap-pre-cast-md-took-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एलिवेटेड मेट्रो में लग रहे प्री कास्ट पीयर कैप, एमडी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एलिवेटेड मेट्रो में लग रहे प्री कास्ट पीयर कैप, एमडी ने लिया जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो निर्माण प्रोजेक्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के लिए 21 स्टेशनों में प्रत्येक के लिए प्री कास्ट पीयर कैप का निर्माण शुरू किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कास्टिंग यार्ड, ग्रेटर नोएडा में इन्हें बनाने का मंगलवार से कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के मुताबिक इस तरह के पीयर कैप का निर्माण पहली बार देश में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक में किया जा रहा है।एनएमआरसी के एमडी संतोष यादव ने मंगलवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक प्रमित गर्ग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एनएमआरसी के मुताबिक 21 स्टेशनों के लिए प्रत्येक स्टेशन पर पांच प्री कास्ट पीयर कैप बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसका आकार 2.9 मीटर गुणा 17.5 मीटर और वजन 160 टन है।
विज्ञापन
यह कार्य फ्रेंच तकनीक से किया जा रहा है। इसका डिजाइन स्पेन की फर्म द्वारा बनाया गया है। पीयर कैप का कार्य यू गार्डर और स्टेशन प्लेटफॉर्म की बीम को बेहतरी से सपोर्ट देना है। कुल 105 पीयर कैप बनाए जाने हैं।