फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First elevated road of Noida depends on 125 pillers

125 पिलरों पर टिका है नोएडा का पहला एलिवेटेड रोड

Sun, 28 Jul 2019 06:02 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
First elevated road of Noida depends on 125 pillers
एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

सेक्टर-28 विश्वभारती स्कूल से सेक्टर-61 शॉप्रिक्स मॉल तक 4.80 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड 125 पिलरों पर टिका हुआ है। यह नोएडा का पहला एलिवेटेड रोड है, जिसका उद्घाटन राज्य में योगी सरकार बनने के बाद 28 जून 2017 को किया गया था। इससे पहले 14 दिसंबर 2016 को इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।

विज्ञापन


छह लेन के इस एलिवेटेड रोड पर 480 करोड़ रुपये खर्च हुए। रोड को बनाने में 79 हजार मिट्रिक टन सीमेंट लगी और 26 हजार टन स्टील का प्रयोग किया गया है। परियोजना का काम 15 अक्तूबर 2014 को शुरू किया गया था, जिसे 14 अक्तूबर 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया, लेकिन खास बात यह रही कि लक्ष्य से चार महीने पहले ही यह काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


इस एलिवेटेड रोड पर दो रैम्प भी बनाए गए हैं जो कि सेक्टर-33 और निठारी में है। इसके माध्यम से पुराने एनएच-24, डीएनडी, मामूरा, सेक्टर-49 सहित अन्य स्थानों को जोड़ने में मदद मिली। इसके बनने से छह ट्रैफिक सिग्नल हटा दिए गए, जिससे वाहन चालकों की राह दिल्ली व अन्य शहरों के लिए सुगम बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed