फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing outside Israeli establishment in south Delhi's Vasant Vihar

दिल्लीः इस्राइली डिप्लोमैट के घर पर हमला

Mon, 07 Jul 2014 02:08 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
Firing outside Israeli establishment in south Delhi's Vasant Vihar

दिल्ली के वसंत विहार में शनिवार देर रात इस्राइल राजनयिक के घर के बाहर कार सवार अज्ञात युवक गोली चलाकर फरार हो गए। शुरुआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किसी आतंकी हमले की बात से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाले कारतूस का खोखा मिला है। पुलिस ने किसी शरारती तत्व पर वारदात की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:45 बजे सूचना मिली कि वसंत विहार में बी-10-11 नंबर फ्लैट के बाहर डीपीएस स्कूल के नजदीक सफेद रंग की इनोवा सवार कुछ युवकों ने गोली चला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में मौजूद से ‌राजनयिक

Firing outside Israeli establishment in south Delhi's Vasant Vihar

फ्लैट में इस्राइल दूतावास के राजनयिक मौजूद थे। आवाज सुनकर वे बाहर आ गए। वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें बताया कि कार सवारों ने हवा में गोली चलाई है। कार में कितने लोग सवार थे और गोली चलाने का क्या उद्देश्य था, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस्राइल नागरिकों को कई देशों से हमले की धमकी मिलती रहती है जिससे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पिछले वर्ष तुगलक रोड इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने इस्राइल दूतावास की इनोवा कार को बम से उड़ाने का प्रयास किया था। प्रवक्ता दिल्ली पुलिस के राजन भगत के अनुसार आतंकी घटना नहीं है। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि किसी शरारती तत्व ने जान बूझकर ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed