{"_id":"566470faed094c67dfae440487fe85b5","slug":"firing-on-security-gurads-by-animal-thieves-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने रक्षा दल के लोगों पर बरसाए पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने रक्षा दल के लोगों पर बरसाए पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 25 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी क्षेत्र में शुक्रवार रात को रोकने पर पिकअप सवार पशु तस्करों ने रक्षा दल के लोगों पर पत्थर बरसा दिए और गोलियां चलाकर फरार हो गए।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुड़गांव-सोहना मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने रक्षा समिति के धर्मेंद्र यादव को कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही जाम खोला गया।
बताया गया है कि रक्षा दल ने पुलिस को सूचना दी थी कि मेवात के पशु तस्कर सोहना रोड से निकलने वाले हैं। इसके बाद वजीराबाद गांव के नरेश ने अपने साथियों के साथ पार्क अस्पताल से उनकी पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया।
इस पर उन्हें रोकने के लिए तस्करों ने पत्थर बरसाए और गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने भोंडसी तिराहे पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने नरेश के बयान पर फिरोजपुर नमक गांव निवासी टुंडा व उसके साथियों के खिलाफ पशु तस्करी, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने मेवात में पिकअप वाहन को पंचर हालत में खड़ा पाया।