‘आप’ नेता के घर फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के जिला सचिव की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर तीन गोलियां लगी हैं।
जनकपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिससे पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
रघु सपरिवार जनकपुरी ए ब्लॉक में रहता है। वह आम आदमी पार्टी के तिलक नगर जिला इकाई में सचिव है। गत शुक्रवार रात रघु घर में मौजूद नहीं था। घर में उनकी मां और बहन मौजूद थीं। घर के बाहर रघु की मर्सिडीज कार खड़ी थी।
मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है
देर रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश उसके घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियां कार पर जाकर लगी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके से एक कारतूस और तीन खोखे मिले। शिकायत में रघु ने किसी से कोई दुश्मनी की बात से इनकार किया है।
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इसमें दो बदमाशों को आते देखा गया है। एक बदमाश बिना हेल्मेट पहने है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।