फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing in front of women house for stoping to abuse 

महिला ने गालियां देने से रोका तो घर के बाहर की फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दो की तलाश

Mon, 09 Sep 2019 05:21 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 09 Sep 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
firing in front of women house for stoping to abuse 
firing - फोटो : Demo photo

न्यू उस्मानपुर इलाके में 60 साल की एक महिला ने घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे युवकों को क्या रोका, महिला की जान पर बन आई। युवक देर रात नशे में धुत होकर महिला के घर के बाहर पहुंच गए। युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर हवा में आठ से दस गोलियां चला दीं। महिला ने खुद को घर में कैद कर लिया। 

विज्ञापन


युवकों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से आठ खोखे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी शनि और सूरज की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शमीम बेगम परिवार के साथ गली नंबर-14, गौतमपुरी, न्यू उस्मानपुर में रहती हैं।
विज्ञापन


 शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उनके घर के बाहर इलाके के ही बिलाल, शनि और संगम उर्फ सूरज गाली-गलौच कर रहे थे। शमीम बेगम ने विरोध किया, तो युवक उन्हें धमकाने लगे। कुछ देर बाद युवक चले गए। देर रात करीब 12 बजे शमीम की अचानक आंख खुली तो घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज आ रही थी। युवक शमीम को बाहर निकलने की बात कर रहे थे। शमीम ने बालकनी से झांककर देखा और डर की वजह से अंदर चली गई। बाद में युवक चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed