फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing at doctors house in Kabir Nagar delhi

दिल्ली में अपराधः कबीर नगर में डॉक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, लूटपाट

Wed, 29 Jan 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
firing at doctors house in Kabir Nagar delhi
दिल्ली में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोलीबारी की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। डॉक्टर ने आपसी रंजिश में ही अपने एक पड़ोसी पर गोलियां चलवाने का आरोप लगवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डॉ. रियाज परिवार के साथ गली नंबर-5, कबीर नगर में रहते हैं। रियाज की जाफराबाद इलाके में क्लीनिक है। डॉ. रियाज की बेटी और बेटा भी डॉक्टर हैं। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व पार्किंग को लेकर रियाज का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वेलकम थाने में मामला भी दर्ज है। चार फरवरी कोर्ट में इसकी तारीख थी। सोमवार रात करीब 10.20 बजे बाइक सवार दो युवक रियाज के दरवाजे पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कंप्यूटर इंजीनियर से कार लूटी 

छावला इलाके में सोमवार रात दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कंप्यूटर इंजीनियर से कार लूट ली। चाबी देने में आनाकानी करने पर एक बदमाश ने इंजीनियर के पैर के पास दो गोलियां चलाईं। हालांकि पीड़ित को गोली नहीं लगी लेकिन वह बुरी तरह घबरा गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 


जानकारी के मुताबिक अमरदीप सहरावत (30) सपरिवार नजफगढ़ के रोशनपुरा इलाके में रहता है। सोमवार रात अमरदीप अपने दोस्त सुमित के साथ फिएट लीनिया कार से मायापुरी में एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। रात करीब दो बजे खेड़ा पेट्रोल पंप के पास कार रोककर दोनों दोस्त सिगरेट पीने लगे। 

इसी दौरान दो युवक उनके पास आए। एक युवक ने अमरदीप से कार की चाबी मांगी। आनाकानी करने पर दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर उसके पैर के पास दो गोलियां और एक गोली हवा में चलाई। बदमाशों ने अमरदीप को चाबी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इससे घबराए अमरदीप ने बदमाशों को कार की चाबी दे दी। बदमाश कार को खेड़ा मोड़ की ओर ले गए। अमरदीप ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान वहां से दो खोखे बरामद किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मॉडल टाउन से लूटी गई कार लोनी इलाके से बरामद
आदर्श नगर पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके में तमंचा दिखाकर लूटी गई स्विफ्ट कार गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से से बरामद की है। पुलिस ने कार लूट में शामिल दो लुटेरों को भी दबोचा है। आरोपी इस कार को मेरठ लेकर जाने की फिराक में थे। जहांगीरपुरी के सहायक पुलिस आयुक्त संजय द्राल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप और मुनेंदर हैं। इन आरोपियों ने 11 जनवरी को मॉडल टाउन से कार लूटी थी। यह लोग भोपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर भाग रहे थे। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस से संपर्क कर इन आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपी पहले भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed