फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fires in Indian Parliament

संसद भवन में आग लगने से हड़कंप

Fri, 23 May 2014 09:54 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fires in Indian Parliament

संसद भवन में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में लगी थी। आग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार संसद भवन में आग लगने की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे मिली थी। आग संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 148 में लगी थी।
विज्ञापन


इस कमरे में अनुवाद सेक्शन के अधिकारी बैठते हैं। आग शॉट सर्किट की वजह से एसी में लगी थी। मौके पर फायरब्रिगेड की 12 गाड़ियां पहुंची थीं। इन गाड़ियों ने आग पर 10 से 15 मिनट में ही काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो और घरों में लगी आग

Fires in Indian Parliament

दूसरी घटना नेबसराय केएन ब्लाक की है। यहां पर स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर स्थित घर में आग लग गई थी। आग एसी में लगी थी। इस घर में मारिया अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

आग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर को संगम विहार के एच-ब्लाक में स्थित मकान नंबर 394 में आग लग गई।

आग से वीपी सिंह की पत्नी रजनी (50) मामूली रूप से झुलस गई। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग पहले ट्रांसफर में लगी थी। ट्रांसफर से आग वीपी सिंह के घर के मीटर तक पहुंच गई थी। इसके बाद आग उसके घर तक पहुंच गई थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed