फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in train in delhi

रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग

Mon, 16 Jun 2014 05:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jun 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
Fire in train in delhi

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात कोयले से लदी मालगाड़ी के आठ डिब्बों में आग लग गई। खबर मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


रात 3:30 बजे आग बुझने के बाद मालगाड़ी को गाजियाबाद की ओर रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रेलवे स्टेशन थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार देर रात पटेल नगर से गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 5 और 9 के बीच बने ट्रैक से गुजर रही थी। इस बीच स्टेशन मास्टर ने देखा कि इंजन के पीछे वाली बोगियों से धुआं व चिंगारियां निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत मालगाड़ी को रुकवाकर रात 1:28 बजे पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। 58 डिब्बों की मालगाड़ी में करीब आठ डिब्बों में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed