{"_id":"e4fee30b2f348f67b7428fb6fd5e3e8a","slug":"fire-in-swaroop-nagar-chemical-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रविवार दोपहर केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर 12.10 बजे एस-65, गली नंबर-7, स्वरूप नगर में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। आग लगने पर फैक्टरी में काम कर रहे सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। आग फैक्टरी में रखे ड्रमों में लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। किसी तरह करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन