सोमनाथ भारती के घर की बिल्डिंग में लगी आग, जताई साजिश की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मंत्री और विधायक सोमनाथ भारती के घर की बिल्डिंग में रविवार रात अचानक आग लई गई। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिसकी वजह से सोमनाथ भारती का घर में ही बना ऑफिस जलकर खाक हो गया। हालांकि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
वहीं सोमनाथ भारती ने आग लगने की घटना को साजिश करार दिया है। सूत्रों की माने तो सोमनाथ भारती मालवीय जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसमें रात 1.30 बजे के लगभग आग लग गई।
दूसरी मंजिल पर रहता है परिवार
भारती का पूरा परिवार बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहता है जबकि आग पहली बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट में लगी है। दिल्ली पुलिस ने भी घटना में साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया है।
घटना के बाद भारती ने घटना को लेकर एक ट्वीट भी किया। उनके मुताबिक जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया गया है।
''आग पहली मंजिल के एक बंद फ्लैट में लगी। जिस मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में मैं रह रहा हूं उसके कारण मैं साजिश से इनकार नहीं कर सकता हूं। मैंने साजिश के कोण के बारे में ट्वीट किया था और मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त को टैग भी किया था।''