{"_id":"9ce47196abca40fda3ba3fcfd9baaeff","slug":"fire-in-slum-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से लगी आग, झुग्गियां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से लगी आग, झुग्गियां खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Nov 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे स्थित एंड्रयूज गंज की झुग्गियों में बुधवार शाम आग लग गई। आग का कारण गैस लीक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। आग से झुग्गियों में कई सिलेंडर फट गए थे। इससे करीब 40 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे एंड्रयूजगंज नाले के पास सैकड़ों झुग्गियां हैं। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे एक झुग्गी में सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इसके बाद झुग्गी में सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग दूसरी झुग्गियों में फैल गई। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं मिला है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां पहुंचीं और करीब सवा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसमें करीब 40 झुग्गियां जल गईं।
आग से दूसरी झुग्गियों में कई और सिलेंडर फट गए थे। इससे आग बढ़ती चली गई। शुरूआती जांच में आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने से आग लगी है।