{"_id":"10dda78713dc68d99cbc35441f237eb1","slug":"fire-in-shopping-mall-at-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल मेगामार्ट की दूसरी मंजिल पर लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल मेगामार्ट की दूसरी मंजिल पर लगी आग
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के उद्योग विहार से सटे डूंडाहेड़ा में विशाल मेगामार्ट की दूसरी मंजिल पर रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फायर विभाग को सुबह साढ़े दस बजे सूचना मिली कि डूंडाहेड़ा के एक शापिंग कांप्लेक्स में आग लग गई। मौके पर पहुंची फार बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग को काबू करने का प्रयास किया मगर आग और फैल गई।
विज्ञापन
फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलग-अलग स्टेशन से कुल 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
फायर अधिकारी बीरवल शर्मा ने बताया कि दूसरी मंजिल पर आग होने के कारण हाईड्रोलिक का प्रयोग किया गया। पूरे परिसर में धुआं भर जाने के कारण खिड़की व अन्य स्थानों पर लगे शीशे को तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद केमिकल का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया। दूसरी मंजिल पर कपड़े व अन्य सामान रखे हुए थे।