{"_id":"e696f6891c0b115bb14ea83362f2b38d","slug":"fire-in-sbi-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के दो ATM खाक, पर 80 लाख बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI के दो ATM खाक, पर 80 लाख बचे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Apr 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में आग इस तरह से कहर बरपा रही है कि क्षेत्र में कोहराम मच गया है। इस बार करीब 80 लाख रुपये जलने वाले थे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र की लेजरस्टोमिया बिल्डिंग में एसबीआई बैंक की दो एटीएम मशीनों में शार्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन समय पर बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से मशीन में रखे 75 से 80 लाख रुपये जलने से बच गए।
कैलाश अस्पताल के पास लेजरस्टोमिया बिल्डिंग है। जहां एक केबिन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चार एटीएम लगे हैं। कासना पुलिस का कहना है कि बैंक के कर्मचारी एटीएम में रुपये डालने आए थे और उसी समय वायरिंग में फॉल्ट हो गया, जिससे शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एम्स के टीसी ब्लाक में लगी आग
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बैक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूरजपुर बैंक शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
बाद में दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से एटीएम के बाहरी बक्सेे जल चुके थे। हालांकि अंदर के बक्से सही सलामत थे, जिनमें करीब 75 से 80 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
बैंक कैशियर धर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। अगर ऐसे प्रयास नहीं करते तो एटीएम के अंदर रखे लाखों रुपये जलकर खाक हो जाते। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां थोड़ी देरी पहुंची, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया।