{"_id":"246449633ebd6401dc19f2bcaefb9973","slug":"fire-in-running-car-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Jul 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात चलती वैगनआर कार में आग लग गई। कार में बैठे चालक को इतना मौका भी नहीं मिल सका कि वह बाहर निकला पाता। पलक झपकते ही कार चालक खाक हो गया।
विज्ञापन
कासना की पुलिस ने जानकारी दी है कि शनिवार रात में नोएडा की तरफ से एक कार जीरो प्वाइंट से यमुना एक्प्रेसवे पर चढ़ी। थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक उसमें तेजी से धुंआ उठा और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
पीछे से आ रहे अन्य वाहन रुक गए। जब तब वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार पूरी तरह से जल गई और उसमें बैठा व्यक्ति भी बाहर नहीं निकल पाया।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो कार की सीट पर चालक बुरी तरह से झुलसा हुआ मिला। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी। कार में भी कोई ऐसा कागज या चीज नहीं मिली है जिससे पहचान हो सके। कार हरियाणा नंबर की जरूर पता चली है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार में सीएनजी लगी थी और धुंआ के साथ तेज आवाज भी हुई। कार में सेंटरलॉकिंग सिस्टम के कारणदरवाजे खुल नहीं पाए। चंद सेकेंड में ही सबकुछ आंखों से सामने हो गया और लोग कुछ भी मदद नहीं कर सके। सूचना पाकर जेपी ग्रुप की सहायता टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर काम किया।
पुलिस का मानना है कि अगर कार में सेंटरलॉकिंग सिस्टम न होता तो चालक को इतना तो मौका मिल ही जाता कि आग लगने के बाद वह बाहर निकल आता। कार में ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली है कि जिससे शीशा तोड़ा जा सकता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।