{"_id":"1e1effb35715677fc67adc06034222c2","slug":"fire-in-running-car-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे आठ लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार दोपहर चलती स्कॉर्पियो कार में आग लग गई। चालक की सूझबूझ से सभी कार सवारों को सुरक्षित उतार लिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते कार आग की ऊंची-ऊंची लपटों से घिर गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के मुताबिक कार में चार महिलओं समेत कुल आठ लोग सवार थे। सभी हर्ष विहार इलाके रहने वाले हैं, हादसे के समय वह वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने के समय हरीश कार चला रहा था। कार का मालिक चंद्रलोक बताया जा रहा है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।