फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in kitchen due to gas leackage

गैस पाइप लीक होने से लगी आग, मां-बच्ची झुलसे

Tue, 22 Jul 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
fire in kitchen due to gas leackage

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में मंगलवार को गैस की पाइप लीक होने से एक महिला के रसोई घर में आग लग गई। हादसे में महिला और उसकी पांच साल की बच्ची झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए बीके अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबली की पत्नी डॉली सुबह अपने घर की रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान उनकी पांच साल की बेटी रिया भी साथ थी।

अचानक गैस के चूल्हे की पाइप लीक हो गई। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग रसोई में फैलनी शुरू हो गई।

जब तक डॉली कुछ समझ पाती दोनों आग की लपटों में घिर गए। चींख-पुकार सुन कर परिवार के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। दोनों को गंभीर हालत में बादशाह खान अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल इमरजेंसी सूत्रों का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed