{"_id":"f295e3805f005d1e063cced410c6c1d6","slug":"fire-in-hindon-airbase-radar-building-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन एयरबेस की रडार बिल्डिंग में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन एयरबेस की रडार बिल्डिंग में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 May 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
साहिबाबाद के हिंडन एयरबेस की रडार बिल्डिंग में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पांच मंजिला इमारत में धुआं फैल गया। तुरंत दमकल विभाग को मामले की सूचना देने के साथ ही एयरफोर्सकर्मी आपातकालीन इंतजामों में जुट गए।
विज्ञापन
दमकल विभाग के साथ मिलकर करीब डेढ़ घंटे में आग में काबू पाया। आग बिल्डिंग की एसी डक्ट में लगी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे एयरफोर्स की राडार बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर आग लग गई। एसी डक्ट में आग लगने के चलते इमारत के हर फ्लोर पर धुआं फैल गया। धुआं देखकर इमारत में अफरातफरी मच गई और सभी कर्मचारी बिल्डिंग से बाहर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। अधिकारियों के अनुसार साहिबाबाद से दमकल की दो गाड़ियां, एक लोनी से और एयरफोर्स स्टेशन की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। आग की सूचना पर सिविल डिफेंस के वालेंटियर्स भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एयरफोर्स और दमकल विभाग ने मिलकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभरवाल ने बताया कि राडार बिल्डिंग में अचानक आग लग गई थी। इस पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है। आग के कारण स्पष्ट नहीं है ऐसे में एक कमेटी गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
देरी होती तो बढ़ सकता था नुकसान
फायर स्टेशन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पांचवे फ्लोर पर अगा पर काबू पाने में तुरंत एयरफोर्सकर्मी जुट गए थे। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी मामूल रूप से घायल हो गया।
आग लगने के शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट ही लग रहा है। अगर देरी होती तो आग पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले सकती थी। जिससे राडार बिल्डिंग में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर खतरा हो सकता था।