{"_id":"aff822c72173ff3e1075ccafc713185a","slug":"fire-in-faridabad-vegetable-market-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में आग, 10 दुकानें और दो दर्जन रेहड़ियां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में आग, 10 दुकानें और दो दर्जन रेहड़ियां खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआइटी के तिकोना पार्क स्थित फल मंडी में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में फलों की 10 दुकानें व दो दर्जन रेहड़ियां जल कर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना सोमवार तड़के करीब 5 बजे की है। फल विक्रेता यूसुफ व अख्तर ने बताया कि फल मंडी में अलीखान, संजय, निसार, संपत, फिरोज, शौकत, बलबीर, विक्की और आशा आदि की दुकाने हैं। यहां पर दुकानों के अलावा फलों का थोक का काम भी होता है। इन दुकानदारों की दो दर्जन के करीब रेहड़ियां है जो रात में यहीं खड़ी होती थीं।
विज्ञापन
दुकानदारों के मुताबिक रात में कई दुकानदार दुकान के बाहर ही सोते हैं। तड़के करीब 5 बजे अचानक आग की लपटें दिखीं जिससे सभी दुकानदार उठ गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन प्लास्टिक की टोकरियां व पॉलिथीन के कारण आग ने जल्द ही भयंकर रूप ले लिया। दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकानदारों का दावा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भारी मात्रा में फल मंगाए गए थे। आग से सभी दुकानदारों का लाखों रुपयों का माल जल कर बर्बाद हो गया। बताया गया है कि दुकानों में आग शार्ट सर्किट से लगी है।