{"_id":"6cfcc0c2829113dbacd4b1044453bdd8","slug":"fire-in-chevrolet-cruze-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेवर्ले क्रूज कार में आग लगी, चालक अंदर फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेवर्ले क्रूज कार में आग लगी, चालक अंदर फंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के साउथ कैंपस थाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक चलती शेवर्ले क्रूज कार में आग लग गई और चालक उसमें फंस गया। पुलिस व लोगों ने कार की खिड़की व शीशे को तोड़कर चालक को बाहर निकाला था। चालक की हालत ठीक बताई जा रही है। आग से कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
रामसंजीवन (39) कापसहेड़ा निवासी व्यवसायी अनिल गुप्ता का ड्राइवर है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अनिल गुप्ता की पत्नी को लेने शेवर्ले क्रूज कार से कापसहेड़ा से सरोजनी नगर जा रहा था। जब वह रावतुला राव मार्ग पर पहुंचा तो बगल में चल रही कार के चालक ने रामसंजीवन को कार में आग लगने के बारे में बताया। राम संजीवन ने साइड में कार रोक दी और मगर कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया था।
विज्ञापन
इससे रामसंजीवन कार से बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही देर में बाइक पर पेट्रोलिंग करते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की सहायता से पुलिसकर्मियों ने कार की खिड़की व शीशे को तोड़ा और चालक राम संजीवन को कार से खींचकर बाहर निकाला। मौके पर फायरब्रिगेड के दो टेंडर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन