फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in chandni chowk market after connaught place

दिल्ली: कनॉट प्लेस के बाद चांदनी चौक में लगी आग

Mon, 25 Aug 2014 04:39 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
fire in chandni chowk market after connaught place

दिल्ली के कनॉट प्लेस की एक बिल्डिंग में लगी आग अभी बुझ भी नहीं पाई थी कि चांदनी चौक एरिया में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची।

विज्ञापन


चांदनी चौक के पास किनारी बाजार में सजावटी सामान के बाजार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रुप ले लिया। आसपास के लोगों तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


विभाग ने तुरंत 8 गाडियों को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। बाजार का इलाका होने के चलते टीम को थोड़ी मुश्किलें भी आईं। आग लगते ही आसपास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और आ पर काबू पाने में मदद करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में अभी भी दहक रही है आग

fire in chandni chowk market after connaught place

वहीं, सुबह कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक में स्थित बिल्डिंग में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ‌ब्रिगेड की 20 गाड़ियां लगातार आग को बुझाने में जुटी हुई हैं।

बिल्डिंग से अचानक धुंआ निकलने लगा जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ‌ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में एनआईआईटी का ऑफिस भी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड के डिप्टी चीफ फायर ऑफिस विपिन कांटेल ने बताया कि अब आग फैलने की कोई संभावना नहीं है। टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।

इसके लिए हर संभव टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। धुंआ और गर्मी की वजह से आग बुझाने में थोड़ी परेशानी भी आ रही है। बता दें कि एक बार पहले भी कनॉट प्लेस में आग लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed