{"_id":"5d1a9e0b8ebc3e3cd516ab9a","slug":"fire-in-a-speeding-car-collided-with-a-metro-pillar-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार में लगी आग, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार में लगी आग, दो की मौत
Tue, 02 Jul 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
कार में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडका इलाके में रविवार रात मेट्रो पिलर से टकराने के बाद एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार में आग लग गई। इससे कार में सवार दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
छानबीन में कार से भारी मात्रा में अवैध शराब भी मिली है। आशंका है कि कार में सवार दोनों युवक शराब तस्करी में लिप्त थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सवा बारह बजे मुंडका स्थित मेट्रो पिलर नंबर 549 से टकराने के बाद तेज रफ्तार होंडा सिटी कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने कार का गेट तोड़कर चालक व उसके बराबर वाली सीट से बुरी तरह झुलसे दो शव निकाले। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को रोहतक निवासी दीपक का ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने लाइसेंस में दिए पते पर संपर्क किया तो पता चला कि दीपक जीवित है। दीपक की मदद से पुलिस ने दोनों शवों की पहचान रोहतक हरियाणा के इस्मालिया गांव निवासी मोनू (28) और हरिओम (24) के रूप में की।
शुरुआती जांच में पता चला है कि कार तीन से चार बार बेची जा चुकी है। पुलिस को चश्मदीदों ने बताया कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह पिलर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लगी तो ऑटोमेटिक लॉक की वजह से उसके दरवाजे नहीं खुले और दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए।