{"_id":"5cfb2baebdec22071d1c075c","slug":"fire-in-a-school-at-faridabad-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: स्कूल में लगी आग, दम घुटने से मां समेत दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: स्कूल में लगी आग, दम घुटने से मां समेत दो बच्चों की मौत
Sat, 08 Jun 2019 12:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद स्थित स्कूल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीता, उनकी बेटी यशिका और बेटा लक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी जिसमें आग लग गई। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर स्कूल का संचालन होता था। स्कूल संचालक का परिवार दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल संचालक आग बुझाने के लिए नीचे आए हुए थे। उन्होंने दुकान का ताला खोला और नीचे खड़ी अपनी कार बाहर निकाली और ऊपर जाने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और धुआं पहली और दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
ऊपर ही स्कूल संचालक की पत्नी नीता और उनके दो बच्चे यशिका और लक्की थे। धुआं बढ़ने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सके और न ही स्कूल संचालक नीचे से उन्हें बचाने ऊपर जा सका। धुएं के कारण तीन बेहोश हो गए।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ ही घर में फंसे लोगों को निकाला और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।