फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in a bike parts factory in Mundka

मुंडका में बाइक के पार्ट बनाने वाली फैक्टरी में आग

Fri, 14 Feb 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Fire in a bike parts factory in Mundka
आग - फोटो : अमर उजाला
मुंडका में बृहस्पतिवार सुबह बाइक के पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया। 
विज्ञापन


आग इतनी बड़ी थी कि फैक्टरी की दूसरी मंजिल तक फैल गई और उसे काबू करने के लिए दमकल की 24 गाड़ियों को दस घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर फैक्टरी मालिक सुनील से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दमकल अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 10.37 बजे मुंडका की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग दो मंजिला इमारत में फैली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पड़ोस की फैक्ट्रियों में भी आग फैलने की आशंका थी। इसे ध्यान में रखते हुए दमकल की 12 और गाड़ियों को बुलाया गया। उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। 

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन कुछ देर बाद अचानक आग भड़क गई। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग फैक्टरी में पहली मंजिल पर बने गोदाम से फैली थी। गोदाम में प्लास्टिक का सामान व ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed