{"_id":"59b0241c4f1c1be97f8b466a","slug":"fire-exploded-at-haldiram-factory-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दीराम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दीराम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
हल्दीराम फैक्ट्री में आग
- फोटो : अमर उजाला
हल्दीराम की सेक्टर-68 ए-11 स्थित फैक्ट्री में बुधवार रात भीषण आग लग गई। यहां भूतल पर नमकीन का उत्पादन और प्रथम तल पर पैकेजिंग का काम होता है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में पैकेजिंग के लिए काफी मात्रा में गत्ते और प्लास्टिक का सामान रखा था। साथ ही उत्पादन के लिए नमकीन बनाने के लिए तेल भी रखा था। इसकी वजह से आग ने थोड़ी देर में ही पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग लगने की ये घटना रात करीब आठ बजे हुई। प्रथम तल पर आग शुरू हुई। आग की सूचना पर नोएडा के अलग-अलग अग्निशमन कार्यालय से निकली दमकल की गाड़ियां जाम में फंस गईं।
विज्ञापन
इस वजह से दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग को काबू करने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था।
सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी बीएन सिंह भी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।