फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire department on delhi pollution, 1 crore 20 lakh litre water sprayed in 7 days to curb smog

दिल्ली प्रदूषणः स्मॉग से निपटने को 7 दिन में 1 करोड़ 20 लाख लीटर पानी से हुआ छिड़काव

Sat, 18 Nov 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
fire department on delhi pollution, 1 crore 20 lakh litre water sprayed in 7 days to curb smog
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को राहत देने के लिए 7 दिन के भीतर 1 करोड़ 20 लाख लीटर पानी का छिड़काव किया जा चुका है। दिल्ली अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों ने रात-दिन दल्लि के विभिन्न इलाकों में जाकर छिड़काव किया।

विज्ञापन


विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर से दिल्ली में छिड़काव शुरू किया गया था। करीब 55 दमकल वाहनों को इसके लिए तैनात किया गया। 16 नवंबर तक दमकल वाहनों ने करीब 1280 चक्कर लगाए हैं, जिसमें नजदीकी मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, इमारतों और नहरों से हार्वेस्टिंग वॉटर का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बता दें कि राजधानी की आबो हवा में प्रदूषण का जहर घुलने के बाद जहां अस्पतालों में मरीज बढने लगे। वहीं, सरकार के स्तर पर भी कई इंतजाम शुरू हुए। लेकिन इनमें से सबसे मुख्य था छिड़काव।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों ने 9 से 16 नवंबर तक 1280 चक्कर लगाए

fire department on delhi pollution, 1 crore 20 lakh litre water sprayed in 7 days to curb smog
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने पेड़ों से लेकर सड़कों तक पर छिड़काव शुरू किया। साथ ही दो दिन पहले आईटीओ स्थित सबसे ऊंची इमारत विकास मीनार की छत से भी पानी की बौछारें की थीं।

निदेशक जीसी मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदूषण बढने के बाद दिल्ली अग्निशमन विभाग के समक्ष छिड़काव बड़ी चुनौती थी। विभाग के पास करीब 150 दमकल वाहन हैं। लेकिन अक्सर विभिन्न आगजनी घटनाएं, कार्यक्रम और वीवीआईपी इंतजाम में ज्यादात्तर वाहन व्यस्त रहते हैं। ऐसी स्थिति में भी विभाग ने प्रबंधन कर वाहनों को छिड़काव के लिए तैयार किया।

उन्होंने बताया कि दिन में छिड़काव शुरू किया, लेकिन कुछ जगहों से शिकायतें मिलने लगी थीं। जहां पानी के वजह से एक-दो लोग रपट गए थे। इसलिए विभाग ने सुबह और शाम के बाद छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि छिड़काव बारिश होने तक जारी रहेगा। हालांकि शुक्रवार से विभाग ने सुबह 7 से साढ़े 9 बजे तक छिड़काव करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed