{"_id":"fdf38337f836f8d21e9e7bc23cd02dd1","slug":"fire-burst-out-in-png-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ भी हो सकता था उन 40 मिनटों में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ भी हो सकता था उन 40 मिनटों में...
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-50 मार्केट के पास बुधवार शाम सड़क किनारे पीएनजी पाइपलाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पाइपलाइन में ऊंची-ऊंची लपटें निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। करीब पौने सात बजे लगी आग को बुझाने के लिए सेक्टर-53 आईजीएल स्टेशन से 40 मिनट बाद टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
आईजीएल प्रवक्ता ने बताया कि आशंका है कि खुदाई के कारण पाइपलाइन में लीकेज हो गया। इसके बाद इसमें आग लग गई।
इस पीएनजी लाइन से सेक्टर-50 और सेक्टर-51 के घरों में पीएनजी सप्लाई होती है। दूसरी तरफ, सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि पीएनजी लाइन में करीब 6.40 मिनट पर आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें लगभग बारह से पंद्रह फिट तक ऊंची थी। इस दौरान आईजीएल अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन चालीस मिनट बाद टीम पहुंची। इसके बाद कर्मियों ने करीब साढ़े आठ बजे आग बुझाई।
विज्ञापन