{"_id":"6611263b510df784020ae658","slug":"fire-broke-out-in-truck-of-trans-cargo-company-in-gurugram-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: ट्रांस कार्गो कंपनी के ट्रक में लगी आग, चेन्नई से माल भरकर जा रहा था बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: ट्रांस कार्गो कंपनी के ट्रक में लगी आग, चेन्नई से माल भरकर जा रहा था बिलासपुर
Sat, 06 Apr 2024 04:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:09 PM IST
सार
गुरुग्राम में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रांस कार्गो कंपनी का यह ट्रक चेन्नई से माल भरकर बिलासपुर कंपनी में जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 48 पर एक ट्रक में आग लग गई। यह घटना जयपुर-दिल्ली रोड की सर्विस रोड पंचगांव चौक के पास हुई। ट्रक हरियाणा की थी, जिसका नंबर HR 38 AD 5710 है। ट्रक में ट्रासं कार्गो कंपनी का सामान भरा था। ट्रांस कार्गो कंपनी का यह ट्रक चेन्नई से माल भरकर बिलासपुर कंपनी में जा रहा था।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और जेसीबी भी की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान घटनास्थल पर लोकल पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन