{"_id":"6588cb7c88721de0be052114","slug":"fire-broke-out-in-seat-cover-warehouse-in-karawal-nagar-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: सीट कवर के गोदाम में आग, करावल नगर में हादसा, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: सीट कवर के गोदाम में आग, करावल नगर में हादसा, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
Mon, 25 Dec 2023 05:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:53 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3.53 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-3, काली घटा रोड, श्मशान घाट के पास एक गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पता चला कि गोदाम मुस्तफाबाद निवासी दानिश नामक कारोबारी है।
विज्ञापन
delhi fire news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित एक गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
देर शाम तक घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3.53 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-3, काली घटा रोड, श्मशान घाट के पास एक गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पता चला कि गोदाम मुस्तफाबाद निवासी दानिश नामक कारोबारी है। दानिश का कार के सीट कवर और मैट का काम है। दानिश ने बताया कि उसके गोदाम में कई लाख रुपये का माल रखा हुआ था। सारा माल जल गया। करीब एक साल पहले दानिश ने 500 गज का गोदाम किराए पर लिया था। यहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली मंजिल बनी हुई है। पुलिस आग लगने की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन