{"_id":"626bca8071e15514ae596d05","slug":"fire-broke-out-in-parking-area-of-ps-kalyanpuri-police-control-room-fire-control-room-reserve-force-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुरी: थाने की पार्किंग में कार में लगी आग, सात वाहन जलकर राख, हवलदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुरी: थाने की पार्किंग में कार में लगी आग, सात वाहन जलकर राख, हवलदार झुलसा
Fri, 29 Apr 2022 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:52 PM IST
सार
कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन के पार्किंग एरिया में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई। आग की चपेट में आने से एक हवलदार झुलस गया।
विज्ञापन
कल्याणपुरी थाने की पार्किंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाने की पार्किंग में बृहस्पतिवार रात कार को स्टार्ट करने के दौरान उसने आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक हवलदार झुलस गया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैली और वहां खड़ी छह अन्य वाहनों को चपेट में ले लिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ी आग बुझाने में जुट गई और घायल हवलदार को कार से निकालने के बाद पास के अस्पताल में भेजा गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घायल हवलदार की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह 95 प्रतिशत झुलस गया है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जितेंद्र मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना किठौर पोस्ट शाहजहांपुर गांव नित्यानंदपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली के करावल नगर इलाके के सभापुर गांव में पत्नी के साथ रहता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को कल्याणपुरी थाने के पार्किंग में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। पार्किंग में वाहनों से आग की लपटें निकल रही थी। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक कार से झुलसे हवलदार को बाहर निकालकर पुलिसकर्मी उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज चुके थे। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में सात वाहन जल गए।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि हवलदार ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी कार में बैठ कर कार को स्टार्ट किया। इसी दौरान उसकी कार से चिंगारी निकली और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हवलदार कार के बाहर भी नहीं निकल पाया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को जबतक आग लगने की जानकारी मिली, हवलदार बुरी तरह से झुलस गया था। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने वाले उपकरण से आग बुझाकर हवलदार को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने के बाद हवलदार कार से बाहर क्यों नहीं निकल पाया। पुलिस को आशंका है कि घटना के समय हवलदार बेहोश हो गया होगा।