Delhi : विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, तीसरी मंजिल पर भड़क रहे हैं शोले; लिफ्ट में फंसा आदमी बाहर निकाला
आग के कारण लिफ्ट में फंसे आदमी को बाहर निकाल लिया गया है। उसे अस्पताल भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोल बाग के पदम सिंह रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अभी आग तीसरे ुमाले पर लगी हुई है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.के. चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है और वहां तेल और घी रखा हुआ है। हमने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बाकी बिल्डिंग की आग बुझा दी है। आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी... इसलिए लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति बीच में ही रुक गया था, जिससे वह फंस गया... हमने उसे अभी बाहर निकाला है और अस्पताल भेजा है।
#UPDATE | Delhi Karol Bagh Fire | "At 6:44 pm, a call was received saying that there was a fire at the Vishal Mall. After reaching, we saw that the whole building was on fire; basement, ground+3 and also some temporary setup on the top... Our officials tried, but their stairs and… https://t.co/0nbi1U2pG6 pic.twitter.com/GvJkpUw2PP
— ANI (@ANI) July 4, 2025
हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन एक व्यक्ति के इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश चल रही थी। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली।
#WATCH | Delhi: Firefighting operation underway after a fire broke out in Vishal Mega Mart at Karol Bagh area pic.twitter.com/cVR9YQEOvV
— ANI (@ANI) July 4, 2025
दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी। लोगों ने आशंका जताई कि एक व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान भरे हैं, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत हो रही है। बार बार आग भड़क रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही फंसे हुए शख्स की तलाश भी चल रही थी।
ये भी पढ़ें: भीगा-भीगा रहेगा वीकेंड: अब दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस पकड़ेगी रफ्तार, अगले 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.