फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in Gaur Homes Society of Govindpuram Ghaziabad security arrangements failed

Ghaziabad: गौड़ होम्स सोसायटी में लगी आग, निवासियों ने घरों से पानी लाकर बुझाई आग, बदइंतजामी को लेकर हंगामा

Wed, 11 Oct 2023 11:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Oct 2023 11:50 PM IST
सार

सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाई। एक महिला के घर से सिलिंडर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। शाम को बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारिकों के घर धावा बोल दिया और जवाब मांगा।

विज्ञापन
Fire broke out in Gaur Homes Society of Govindpuram Ghaziabad security arrangements failed
सोसायटी में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद की गोविंदपुरम स्थित गौड़ होम्स सोसायटी में बुधवार को आग लग गई। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे। सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाई। एक महिला के घर से सिलिंडर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। शाम को बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारिकों के घर धावा बोल दिया और जवाब मांगा। हालांकि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उमा राणा का कहना है कि सभी सिलिंडर भरे हुए थे। गार्ड्स और कर्मचारियों ने 10 सिलिंडर की सहायता से आग बुझाई।

विज्ञापन


विज्ञापन

सोसायटी निवासी काजल अग्रवाल और सुधा पांडे ने बताया कि आग दूसरे मंजिल से शुरू होकर पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई थी। जब सोसायटी के अग्निशमन यंत्र को आग बुझाने के लिए लोग लेने गए तो सभी सिलिंडर खाली पड़े थे। पाइपलाइन में भी पानी खत्म था। सोसायटी की निवासी हेमा के घर से एक सिलिंडर मिला जिसका इस्तेमाल किया गया। अलका ने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में निवासी पदाधिकारियों के घर पहुंचे और जवाब मांगा। अध्यक्ष घर से बाहर नहीं निकली।

स्थानीय निवासी शालू पांडेय ने बताया कि आग अगर रात में लगती तो बड़ा नुकसान हो जाता। दिन में सभी लोग एकत्र हो गए इसलिए आग बुझा लिया गया। आग से बचाव के कोई इंतजाम सोसायटी में नहीं हैं। कई शिकायतों के बाद भी पदाधिकारी निवासियों की समस्या नहीं सुनते हैं। वहीं स्थानीय निवासी मीनाक्षी का कहना है कि पदाधिकारियों का घेराव किया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह रविवार को पांच बजे शाम को निवासियों के साथ बैठक करेंगे। अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम इस आरडब्ल्यूए का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed