फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a closed flat on the fourth floor of an apartment, no casualties

Delhi NCR News: अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित बंद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
ऊपर की मंजिल में फंसे 40 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन

नौ गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विकासपुरी में शनिवार सुबह एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। फ्लैट से आग और धुएं का गुबार निकलने लगा। जो धीरे-धीरे फैलने लगा। धुआं फैल कर अन्य फ्लैटों और ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। इससे पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की एक टीम आग बुझाने में जुट गई, जबकि दूसरी टीम ने इमारत में फंसे करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। आग से प्रभावित फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। विकासपुरी के एच ब्लॉक में 10 मंजिला एसबीआई अपार्टमेंट है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट से धुएं का गुबार निकलते हुए देखा और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर अमित के नेतृत्व में दमकल की टीम तुरंत चौथी मंजिल पर पहुंची। जहां दमकल कर्मियों ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा लॉक है। पता चला कि फ्लैट में रहने वाला परिवार दिल्ली से बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन

दमकल अधिकारी ने तुरंत दो टीमें बनाईं। एक टीम फ्लैट का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने में जुट गई, वहीं दूसरी टीम ऊपर की मंजिल में धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गई। टीम ने सभी मंजिल पर जाकर लोगों को आवाज लगाकर बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed