{"_id":"6a4e55421cbf0253a6011fb2","slug":"fire-breaks-out-in-two-storey-factory-no-casualties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-144764-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो मंजिला कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो मंजिला कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में बुधवार को दो मंजिला एक कारखाने में आग लग गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल संगम विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कारखाना पूरी तरह उपहार पैकेजिंग सामग्री से भरा हुआ था। आग बुझाने के लिए हमें दरवाजे तोड़ने पड़े। कारखाने के भीतर अग्नि सुरक्षा से संबंधित कोई उपकरण भी नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।