फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire breaks out in delhi paharganj 4 storey building man jumps to rescue himself

दिल्लीः 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, जान पर खेलकर पुलिस ने महिला को बचाया, एक शख्स कूदा

Wed, 22 Aug 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in delhi paharganj 4 storey building man jumps to rescue himself
पहाड़गंज में आग से महिला को बचाती पुलिस

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। जब आग लगी तो मकान में 5-6 लोग फंसे थे।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। लेकिन इसी बीच एक शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग दी जिसके बाद वह घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल शख्स को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मकान के नीचे के दो मंजिलों पर गोदाम का संचालन हो रहा था, जबकि ऊपरी दो मंजिल को रिहायश के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया  जिसके बाद 8 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग किस वजह से लगी थी इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

एक बड़ी आग की घटना आज मुंबई में ही हुई जहां एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। ये मंजिल पूरी तरह से रेजिडेंशियल है। आग बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बता दें कि क्रिस्टल टावर , पारेल इलाके में स्थित मशहूर हिंदमाता सिनेमा के पास मौजूद है। जो लोग टावर में फंसे हुए हैं, उन्हें क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed