दिल्ली: 'कूड़े के सबसे बड़े ढेर में लगी आग, ये ऑड-ईवन को फेल करने की है साजिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सबसे बड़े कचरे के ढेर भलस्वा डंपिंग यार्ड में बृहस्पतिवार को सुबह ही आग लग गई। आग लगते ही यहां का क्षेत्र धुंए से भर गया। इसके बाद तो इस पर सियासत ही शुरू हो गई।
इस आग के लगने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की तरफ से कई नेताओं ने ट्वीट पर ट्वीट कर इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उनका कहना है कि यह सब भाजपा करवा रही है।
आप के आशुतोष का कहना है कि एमसीडी ने भाजपा के कहने पर यह आग लगाई है ताकि दिल्ली की हवा प्रदूषित हो जाए और ऑड-ईवन फेल हो जाए। उनके अनुसार यह सब दिल्ली में चल रहे ऑड-ईवन को फेल करने के लिए किया जा रहा है वरना ऐसी क्या वजह हो सकती है कि इस वक्त कचरे में आग लगाकर शहर की हवा प्रदूषित की जाए।
जहां राजनीतिक दल इसे साजिश करार दे रहे हैं वहीं अगर सच में इस ढेर में आग लगाई गई है तो यह एनजीटी के आदेश का खुले रूप से उल्लंघन है, जिसमें कचरे को खुले में जलाने पर प्रतिबंध है।
देखें आग लगने का वीडियो और पढ़ें नेताओं के ट्वीट्स
हम वफ़ा करते रहे, वो ज़फ़ा करते रहे,
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) April 21, 2016
अपना अपना फ़र्ज़ था, दोनों अदा करते रहे.#BJPollutesDelhi because that's all they are good at!🏞 Vs.🔥
ये सीधे सीधे दिल्लीवालों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं आप MCD के ज़रिये। ये सिर्फ़ ग़लत नहीं, अमानवीय भी है। रोक दीजिये🙏#BJPollutesDelhi
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) April 21, 2016
#BJPollutesDelhi One more dumpyard set on fire by Delhi BJP's MCD to fail #OddEven.. how low they will fall #Shame https://t.co/BLHDEnXDju
— Kapil (@kapsology) April 21, 2016
देखें वीडियोः
#WATCH: Fire breaks out at Bhalaswa dumpyard in Delhi.https://t.co/1zzHLIHrMg
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016