{"_id":"687fb8d4b5a8e7e9980d0033","slug":"fire-breaks-out-in-auxiliary-power-unit-of-air-india-plane-no-casualties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-98486-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एयर इंडिया के विमान की सहायक विद्युत इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एयर इंडिया के विमान की सहायक विद्युत इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
सभी यात्री और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया, विमान हांगकांग से दिल्ली पहुंचा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हांगकांग से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचे एयर इंडिया के एक विमान में लैंडिंग के कुछ ही देर बाद आग लग गई। घटना तब हुई जब विमान से यात्री उतर ही रहे थे। हालांकि, गनीमत रही कि विमान में मौजूद सभी यात्रियों व क्रू सदस्यों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया।
मंगलवार दोपहर 12:20 बजे हांगकांग से नई दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 लैंडिंग के बाद टर्मिनल 3 के बे पर खड़ी थी। कुछ ही देर बाद विमान से यात्रियों को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई। यात्री अभी उतर ही रहे थे कि विमान का अलार्म सिस्टम सिग्नल देने लगा। पता चला कि विमान के पिछले हिस्से यानि टेल के पास सहायक पावर यूनिट में आग लग गई है। क्रू फौरन हरकत में आया और यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया।
पावर यूनिट में लगी आग के बाद विमान के स्वचालित सिस्टम ने स्वयं ही काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। सबसे पहले यूनिट बंद हुआ जिसके बाद आग धीरे धीरे आग पर काबू पाया जा सका। अलार्म सिग्नल सुनाई देने के बाद पायलट ने पूरे प्रकरण में एयरपोर्ट प्रबंधन को अवगत कराया। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम फौरन वहां पहुंची लेकिन तब तक काबू पाया जा चुका था। बाद में एहतियात के तौर पर विमान को अलग जगह पर ले जाया गया। जहां विमान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में प्रवक्ता ने बताया कि 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या एआई 315 में विमान के उतरने के बाद उसके सहायक विद्युत इकाई (एपीयू) में आग लग गई। एपीयू विमान के पिछले हिस्से के पास स्थित होता है और यह अपने आप बंद हो जाता है।