{"_id":"5e2c8cd88ebc3e4ae258530d","slug":"fire-breaks-out-at-a-wood-warehouse-in-aya-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आया नगर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, दमकल ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के आया नगर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, दमकल ने किया काबू
Sun, 26 Jan 2020 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
आया नगर में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आया नगर में लकड़ी के गोदाम में आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दमकल की छह गाड़ियां मौके पर हैं।
कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी हानि की सूचना नहीं है।
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले दिल्ली के लॉरेंस रोड स्थित जूते-चप्पल बनाने की एक फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। इससे पहले मायापुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई थी।तब दमकल की 20 गाड़ियां बुलाई गई थीं। पिछले महीने यानी दिसंबर में अनाज मंडी इलाके में एक अवैध कारखाने में भीषण आग लगी थी जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली के कई पॉश इलाकों में अवैध रूप से छोटी-छोटी फैक्टरियां चल रही हैं। इनपर अबतक अंकुश नहीं लगाया गया है। एक-एक कमरे में चलने वाली इन फैक्टरियों में काम करने वाले लोग दिन भर काम करके रात को यहीं सो जाया करते हैं। ऐसे में उनकी जान पर दिन रात खतरा मंडराता रहता है।
आए दिन इन फैक्टरियों में किसी न किसी कारण से आग लगने की सूचना मिलती है। आसपास के मकानों और इमारतों के लिए भी यह फैक्टरी खतरा बनकर खड़ी रहती हैं। इसके बावजूद अबतक इन फैक्टरियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
महीने की शुरुआत में ही राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दिल्ली में आगजनी की बीते कुछ महीनों में बड़ी घटनाएं हुई हैं और जिनमें लोग हताहत हुए हैं उनकी जांच चल रही है लेकिन इसके बाद भी सघन इलाकों में लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out at a wood warehouse in Aya Nagar. Six fire tenders on the spot. More details awaited. pic.twitter.com/7ZwQNRETTS
— ANI (@ANI) January 25, 2020
कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी हानि की सूचना नहीं है।
#UPDATE The fire that broke out at a wood warehouse in Aya Nagar, Delhi has been brought under control. https://t.co/WrsEDBlA2Y