{"_id":"d7c084795740f3e39f56abf3fa7981fb","slug":"fire-breaks-in-chanakyapuri-slum","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पैलैस के पास लगी आग, 70 झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पैलैस के पास लगी आग, 70 झुग्गियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में ताज पैलेस होटल के पीछे व अमेरिकन स्कूल के पास स्थित विवेकानंद झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम को आग लग गई।
विज्ञापन
इससे करीब 70 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। कई सिलेंडर भी फट गए। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विवेकानंद झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे मिली थी।
मौके पर फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां भेजी गई थीं। उन्होंने आग पर 5:40 बजे काबू पाया।
हवा तेज होने से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। शुरुआती जांच में आग के कारणों का पता नहीं लगा है।
वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर नई दिल्ली जिले के सभी थानाध्यक्ष व एसीपी को मौके पर भेजा गया था।