{"_id":"5a35dee1b70bffa94d3b39578368e7da","slug":"fire-break-out-in-shastri-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री भवन में लगी आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री भवन में लगी आग, टला बड़ा हादसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल पर आज सुबह 9:40 बजे आग लग गई थी।
विज्ञापन
मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग पर अभी काबू पाया जा चुका है।
ट्रॉली के जरिए दमकर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
शास्त्री भवन में कई सरकारी मंत्रालयों के कार्यालय हैं। खबरों के अनुसार आग बहुत गंभीर नहीं थी।
इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, पर यहां कई मंत्रालय के दफ्तर होने से सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।