{"_id":"5d5c72908ebc3e6c990da2ff","slug":"fire-at-aiims-patients-report-also-burnt-with-computers","type":"story","status":"publish","title_hn":" एम्स में आग: मरीजों की जांच रिपोर्ट भी कंप्यूटरों के साथ जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में आग: मरीजों की जांच रिपोर्ट भी कंप्यूटरों के साथ जली
Wed, 21 Aug 2019 03:52 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 21 Aug 2019 03:52 AM IST
सार
- 10 दिन बाद रिपोर्ट लेने पहुंचे मरीजों को अभी करना होगा इंतजार
- एम्स में भीषण आग में जली मरीजों की जांच रिपोर्ट, कंप्यूटरों से भी नष्ट हुई
- मंगलवार को कई ओपीडी में मरीजों को दोबारा जांच कराने को कहा
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के टीचिंग ब्लॉक में लगी भीषण आग ने मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ा दी है। आग में जली जांच रिपोर्ट ने मरीजों के उपचार पर फिलहाल के लिए फुल स्टॉप लगा दिया है। मंगलवार को एम्स के सर्जरी से लेकर यूरोलॉजी सहित कई विभागों की ओपीडी में करीब 10 दिन बाद फॉलोअप के लिए पहुंचे मरीजों को जब जांच रिपोर्ट टीचिंग ब्लॉक में जलने की जानकारी मिली तो वे हक्का-बक्का रह गए।
पहले कार्ड बनवाने, फिर ओपीडी में घंटों इंतजार और उसके 10 दिन बाद फिर वापस आकर ओपीडी में डॉक्टर तक बैठने की मारामारी की कहानी सुनाते हुए मरीज अपनी लाचारी भी जता रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों के पास भी दोबारा जांच कराने की सलाह देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
मरीजों ने कहा कि अब उन्हें दोबारा जांच कराने के लिए कहा है, लेकिन इस समय एम्स में हालात यह है कि काउंटर एक या दो हैं और उन पर मरीजों की काफी लंबी लाइनें हैं। उधर, कंप्यूटर से भी मरीजों का डाटा नष्ट हो गया है। ज्यादातर कंप्यूटर जल गए हैं और कोई इक्का-दुक्का बचा भी है तो उसमें रिकवरी की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
कब आएगी रिपोर्ट, पता नहीं?
बिहार के आरा निवासी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि वे दो सप्ताह पहले एम्स में अपनी बेटी को लेकर आए थे। उनकी बच्ची को पेट में दर्द के साथ तेज बुखार रहता है। वह ना खाती है और ना कुछ पी पाती है। डॉक्टरों ने कई तरह की जांच लिखी थीं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आनी थी, लेकिन अब पता चला कि इमारत में आग लगने से सब खत्म हो गया।
डॉक्टर के कहने पर वे दोबारा जांच के लिए पहुंचे तो पहले इधर-उधर भेज दिया। आखिर में एक काउंटर मिला तो वहां काफी देर बाद नंबर आया। अब रिपोर्ट कब तक आएगी, ये किसी ने नहीं बताया।
दूसरे अस्पतालों का दिखाया रास्ता
दिल्ली के विवेक विहार निवासी मूलचंद डागर ने बताया कि वे पिछले सप्ताह मंगलवार को यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में पहुंचे थे। उन्हें यूरिन से जुड़ी काफी परेशानी है। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच कराई थी, परंतु मंगलवार को उन्हें आग में सब कुछ जलने की बात पता चली।
डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे दिल्ली के दूसरे अस्पताल में जाकर उपचार ले सकते हैं। मूलचंद का कहना है कि दूसरे अस्पताल जाना ही था तो इतने दिन एम्स में चक्कर लगाने का कोई मतलब नहीं है।