{"_id":"5c8bf5c4bdec2213f32f6e84","slug":"fir-on-four-including-two-bank-managers-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 1.19 लाख रुपये ट्रांसफर हुए और निकाले गए, दो बैंक मैनेजर समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से 1.19 लाख रुपये ट्रांसफर हुए और निकाले गए, दो बैंक मैनेजर समेत चार पर रिपोर्ट
Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से पैसे ट्रांसफर करने और एटीएम से निकालने की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर दो मैनेजर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में एटीएम से कैश निकालने का था। एसबीआई की नेहरू नगर ब्रांच और दिल्ली मुख्य शाखा के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
न्यू कोट गांव निवासी सुनील शुक्ला के अकाउंट से बिना जानकारी के 24 जनवरी को कई बार में 1.19 लाख रुपये निकाले गए। बैंक मैनेजर से शिकायत की कई तो उन्होंने सुनवाई नहीं की। पीड़ित पुलिस के पास गया।
विज्ञापन
वहां भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट में अर्जी लगाई। कहा कि 1.19 लाख रुपये निकलने के बाद बैंक और पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। रुपये ट्रांसफर भी कर दिए गए। इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी गई। कोर्ट ने सिहानीगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सिहानीगेट संजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसबीआई की नेहरूनगर ब्रांच मैनेजर, दिल्ली मुख्य शाखा के मैनेजर, जिसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मिलीभगत से किए ट्रांसफर
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक से रुपये ट्रांसफर करने में बैंक के कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत है। यह सेटिंग से किया गया है।